काफी समय तक YAHOO सर्विस रही ठप, कई यूजर्स को उठानी पड़ी दिक्कत

गुरुवार को कई घंटों के लिए Yahoo की सर्विस ठप रही. इसके बावजूद Yahoo के यूजर्स को यह तक नहीं पता था. कि डाउनटाइम कितने समय का है. ऑनलाइन डाउनटाइम की जानकारी देने वाली एक वेबसाइट को तय समय तक Yahoo मेल से जुड़ी समस्याओं की 5,000 से अधिक रिपोर्ट मिल चुकी थी.

Downdetector वेबसाइट के मुताबिक Yahoo की दूसरी सर्विसेज में आई रुकावटों को लेकर करीब 300 यूजर्स ने शिकायत की है. अपने बयान में ट्विटर पर एक यूजर्स ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में करीब 3 घंटों तक Yahoo की सर्विसेज डाउन रही.Yahoo Customer Care के ट्विटर अकाउंट से 12:10 PM पर एक ट्वीट कर जानकारी दी गई कि यूजर्स को Yahoo के कुछ सर्विसेज को एक्सेस करने में परेशानी आ रही है, जिसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा.
कुछ ही देर में Yahoo Customer Care के पहले ट्वीट के बाद एक और ट्वीट आया जिसमें बताया गया कि स्लोडाउन को लेकर काम किया जा रहा है. इस दौरान यूजर्स को आ रही परेशानियों को लेकर Yahoo की तरफ से माफी भी मांगी गई.इसके बाद कंपनी की तरफ से कुछ ही घंटों में कई ट्वीट्स किए गए, जहां यूजर्स को बताया गया कि फाल्ट का पता लगा लिया गया.शाम को 6 बजकर 57 मिनट पर कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ज्यादातर सर्विस वापस ऑन लाइन किया गया है.





