कानपुर टेस्ट: भारत को लगा पांचवां झटका, अब रहाणे आउट..

Mitchell Santner of New Zealand (C) celebrates wicket of KL Rahul of India during day 1 of the first test match between India and New Zealand held at the Green Park stadium on the 22nd September 2016.Photo by: Prashant Bhoot/ BCCI/ SPORTZPICS

कानपुर। भारत रविवार को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहली पारी में 56 रनों की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया ने चौथे दिन समाचार लिखे जाने तक दूसरी पारी में 89 अोवरों में 5 विकेट पर 277 रन बना लिए है। रोहित शर्मा 18 और रवींद्र जडेजा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 334 रनों की हो चुकी है जबकि उसके 5 विकेट अभी शेष है।

भारत ने चौथे दिन सुबह 159/1 से आगे खेलना शुरू किया। सेंटनर ने विजय को एलबीडब्ल्यू किया। विजय 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी असफल रहे और क्रैग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिडविकेट पर ईश सोढ़ी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 18 रन बनाए। विराट पहली पारी में भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए थे।

विजय के आउट होने के बाद चेतेश्वर ने एक छोर थामे रखा था और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन सोढ़ी की गेंद पर वे स्लिप में रॉस टेलर द्वारा लपके गए। पुजारा ने 152 गेंदों का सामनाा कर 10 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ रोहित शर्मा ने पारी को मजबूती प्रदान की। रहाणे अच्छा खेल रहे थे, लेकिन वे सेंटनर की उम्दा गेंद को नीचे नहीं रख पाए और स्लिप में टेलर ने कैच लपका। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 40 रन बनााए।

भारतीय टीम का पहला लक्ष्य अपनी बढ़त को 400 से ज्यादा करने का रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू टीम बढ़त को 400-450 होने के बाद दूसरे सत्र के अंत में अपनी पारी घोषित कर सकती है। वैसे तो इस पिच पर अंतिम पारी में 350 का लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल होगा, लेकिन टीम इंडिया जल्दबाजी में पारी घो‍षित कर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।

भारतीय स्पिनरों ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के 10 में से 9 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगी तब तक पिच और ज्यादा खराब हो चुकी होगी और उस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल रहेगा। इसके मद्देनजर भारतीय कप्तान कोहली उम्मीद करेंगे कि उनके स्पिनर टीम को जीत दिलाकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त दिलाए।

Back to top button