काउंसिलिंग के दौरान अचानक बिजली गुल होने से, दो घंटे तक भीषण गर्मी से जूझते रहे अभ्यर्थी

लखनऊ विश्वविद्यालय में रविवार को ऑन कैंपस काउंसिलिंग के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में छात्रों को दिक्कतों का सामना करा पड़ा। एमबीए डिपार्टमेंट में चल रही काउंसिलिंग के दौरान बिजली गुल हो गई। वहीं, एक छात्र का कहना है कि दो घंटे से लाइट गायब है। लाइन में खड़े-खड़े पसीने से भीग चुके हैं। बता दें, बीए व बीए ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी। 
दाखिले को लेकर जबरदस्त मारामारी
बीते दिन शनिवार को ऑन कैंपस काउंसिलिंग के दौरान छात्रों की भीड़ रही। बीए और बीए (ऑनर्स) की काउंसिलिंग के तहत ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रो. अनिल मिश्र ने बताया कि बीए में पहले ही दिन भूगोल की ओपन कैटेगरी की सभी सीट भर गई। वहीं, इतिहास विषय में भी ओपन कैटेगरी में सिर्फ एक सीट शेष रही। बीए (ऑनर्स), राजनीति शास्त्र और मनोविज्ञान में दाखिले को लेकर जबरदस्त मारामारी रही। बीए और बीए (ऑनर्स) में पहले दिन ओपन कैटेगरी के तहत 400 रैंक तक के अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
सहूलियत के भी दिखे इंतजाम
काउंसिलिंग के दौरान छात्र-छात्रओं को अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए लविवि प्रशासन की ओर से जगह-जगह एलसीडी डिस्प्ले लगाई गई थी। जिस पर वह अपनी रैंक को देख कर काउंसिलिंग हाल में दाखिल हो रहे थे। इसके अलावा क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए फीस जमा करने के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था रही।
देरी से सिस्टम ऑन होने से प्रभावित रही काउंसिलिंग
पहले दिन सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग शुरू होनी थी, लेकिन छुट पुट अव्यवस्थाओं के चलते पहले ही दिन करीब एक घंटा काउंसिलिंग प्रभावित रही। इसके चलते छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रवेश समन्वयक प्रो. मिश्र का कहना है कि सुबह सिस्टम ऑन होने में चंद मिनट छात्रों को इंतजार करना पड़ा। बाकी पूरे दिन किसी तरह की समस्या नहीं हुई।
दाखिला कंफर्म करने के लिए चार जुलाई का करना होगा रिपोर्ट
बीए और बीए ऑनर्स में दाखिले के सभी अभ्यर्थियों को 4 से 10 जुलाई के मध्य डीन आफिस में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद ही छात्रों को दाखिले के संबंध में कंफरमेशन दी जाएगी। रिपोर्टिंग का समय रैंक के अनुसार तय किया जाएगा। ऑफलाइन काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग की गाइडलाइन शनिवार से दी जाएगी। जबकि ऑनलाइन काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को इस संबंध में ऑनलाइन माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लाएं
- 10वीं की मूल अंकपत्र और फोटो कॉपी
- 12वीं की मूल अंकपत्र और फोटो कॉपी
- कैटिगिरी सर्टिफिकेट (यदि लाभ लेना हो)
- जीरो आय प्रमाण पत्र इकोनामिक वीकर सेक्शन (ईडब्लूएस) (सर्टिफिकेट इस कोटे के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)
4 जुलाई से 10 जुलाई का रिपोर्टिंग टाइम
- सुबह 10 से 11:30 बजे
- दोपहर 12 से 1-30 बजे
- दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे
- रिपोर्टिंग के लिए यह दस्तावेज लाना होगा जरूरी
एलॉटमेंट लेटर फीस रसीद
- 10वीं की मार्कशीट-सर्टिफिकेट
- 12वीं की मार्कशीट-सर्टिफिकेट
- मूल माईग्रेशन व ट्रान्सफर सर्टिफिकेट
- ईयर गैप शपथपत्र जिन्होंने 2018 में 12वीं पास किया हो।





