कांग्रेस मुख्यालय से हटे राहुल के पोस्टर, लगाए गए सोनिया गांधी के पोस्टर्स

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा दिया गया है. वहीं उनकी जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए गए हैं. दरअसल, आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है.

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस मुख्यालय के कमरे से राहुल गांधी का नेम प्लेट हटाकर सोनिया गांधी का नेम प्लेट लगा दिया गया है. कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सोनिया गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं.

महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़े जाने पर भड़के बीजेपी नेता जोगिंदर सिंह खालसा, सरकार से की ये मांग

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी (CWC) की हुई बैठक में पार्टी ने सोनिया गांधी को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया. इससे पहले सोनिया गांधी ने 1998 से लेकर 2017 तक कांग्रेस की कमान संभाली थी, जिसके बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा. इसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. 

Back to top button