कांग्रेस ने की जेएनयू के कुलपति को तत्काल हटाने की मांग

नई दिल्ली 12 जनवरी।कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के हाल के घटनाक्रम के लिए कुलपति को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हे तत्‍काल हटाये जाने और उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू किए जाने की मांग की है।
पार्टी की नेता सुष्मिता देव ने पत्रकारों से बातचीत में आज यह मांग करते हुए 27 जनवरी 2016 से अब तक की गई सभी नि‍युक्तियों और उनके कार्यकाल के दौरान वित्‍तीय तथा प्रशासनिक फैसलों की जांच की भी मांग की।
उन्होने कहा कि विश्‍वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि को भी तुरन्‍त वापस लिया जाय,और कुलपति और हिंसा में शामिल शिक्षकों पर मामला दर्ज किया जाय।

Back to top button