कांग्रेस की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएं: प्रीतम सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य की त्रिवेंद्र सरकार व केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी जन-जन तक पहुंचाएं। यह बात उन्होंने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।कांग्रेस की नीतियों को आम जन तक पहुंचाएं: प्रीतम सिंह

पार्टी की ओर से सहयोग निधि व जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम इस माह से प्रदेशभर में शुरू किया गया है। जिसके तहत सहसपुर विधानसभा क्षेत्र को 40 लाख रुपये सहयोग राशि एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रीतम सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वह गांवों एवं मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। 

इस दौरान सहयोग राशि का फॉर्म भी भरें और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की नाकामी से भी लोगों को अवगत कराएं। कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब देश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मतदाताओं से संपर्क करना होगा। 

बैठक में पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहयोग निधि व जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे तो कि पार्टी विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से विस चुनाव लड़ सके। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, लेखराज, शंकर चंद रमोला, हाजी नूरहसन, प्रभूलाल बहुगुणा, सुरेंद्र रांगड़, संजय जैन आदि मौजूद रहे।

किशोर उपाध्याय ने की विरोधियों पर कार्रवाई

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे किशोर उपाध्याय ने विस चुनाव के दौरान उनका विरोध करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि पार्टी में रहकर कई लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लिया और उनके खिलाफ प्रचार किया, ऐसे लोगों पर पार्टी ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। जबकि ऐसे लोगों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

Back to top button