कलर्स के पॉपुलर शो Big Boos आज से शुरु, बिहार की बेटी को भी मिली इंट्री
-
पटना.बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर से 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर शुरु होने जा रहा है। नए सीजन के पहले चार कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। पहली पड़ोसी ज्योति कुमार, दूसरी पड़ोसी शिवानी दुर्गा, तीसरी पड़ोसी सपना चौधरी, चौथे पड़ोसी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का दामाद जुबैर खान। ज्योति बिहार की मसौढ़ी की रहने वाली है।

चपरासी की बेटी है ज्योति…
– कलर्स टीवी पर आज से पॉपुलर शो बिग बॉस शुरु हो रहा है।– इसके 11वें सीजन में बिहारी की बेटी भी दिखेगी।
– ये है बिहार की मसौढ़ी की रहने वाली ज्योति है, जो कि न तो कोई सेलिब्रिटी हैं और न ही कोई बड़े घर की शख्सियत। इसके नाम पर कोई कंट्रोवर्सी भी नहीं है।इसे भी देखें:- विजयादशमी पर रामायण निर्माता की पोती ने पोस्ट ऐसी फोटो, देखकर आप भी रह जायेंगे दंग
– ज्योति एक सधारण घर की लड़की है, जिसके पिता चपरासी हैं।
-लेकिन इसने शुरु से ही बड़े सपने देखा। फिर उसने उसे पूरा करने के लिए दिर रात परिश्रम भी किया है।
– ज्योति अपने बूते बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती है।
– कलर्स टीवी ने शो से पहले जो प्रोमो जारी किया है, उसमें ज्योति बहुत कॉन्फिडेंस से ये बात कहती है।
– उसने कहा कि एक मामूली चपरासी की बेटी के सपने भी मामूली हों, ये जरूरी तो नहीं है।पढ़ाई लिखाई में अच्छी है ज्योति
– ज्योति पढ़ाई लिखाई में शुरु से ही अच्छी रही है।
– उसने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इसके अच्छे अंक आए थे।
– ज्योति ने UPSC के इंटरव्यू तक का सफ़र तय कर चुकी है।1 अक्टूबर को एंट्री करेगी
– ज्योति बिग बॉस के 11वें सीजन में 1 अक्टूबर को एंट्री करेगी।
– बिग बॉस के 11वें सीजन का थीम पड़ोसियों पर बेस्ड है।
– पिछली बार की तरह इस बार भी इस शो में सिलेब्रिटीज के अलावा कुछ आम लोग भी नजर आएंगे।





