कर्नाटक में मॉनसून का कहर जारी, बारिश की वजह से ट्रेन की पटरियों पर भरा मलबा….

कर्नाटक में मॉनसून का कहर जारी है. तेज बारिश की वजह से जिंदगी तो ठप हो ही गई है. रेलवे को भी तगड़ा नुकसान पहुंचा है. बारिश की वजह से कई जगह जमीन धंसने की खबरें आई रही हैं. इसकी वजह से ट्रेन की पटरियों पर मलबा भर गया है. नतीजतन कई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को रोकना पड़ गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक सकलेशपुर और सुब्रमण्यम स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है. बारिश की धार में रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी पूरी तरह से बह गई है. कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर कई टन मिट्टी गिरी हुई है. रेलवे ने इन पटरियों से मलबा हटाने का काम शुरू किया है, लेकिन लगातार बारिश से परेशानी हो रही है.

देश में केरल, कर्नाटक और ओडिश समेत कई राज्य में बाढ़ से आम जनजीवन प्रभावित है. केरल में के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के कवलप्परा में हुए भूस्खलन की घटना में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं. आज गृह मंत्री अमित शाह भी कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे. केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं. केरल में 10 ट्रेनें कैसिंल कर दी गई हैं. केरल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा पड़ा है. मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेल सेवा बाधित है. वहीं, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो सैलाब जानलेवा हो गया है.

Back to top button