कर्नाटक टीम के गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हैट्रिक ली….

Abhimanyu Mithun hat-trick Vijay Hazare Trophy 2019 Final: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीम बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इसी खिताबी भिड़ंत में कर्नाटक की टीम के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने विपक्षी टीम के खिलाफ तबाही मचाई है। 
अभिमन्यु मिथुन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु के टीम के खिलाफ हैट्रिक ली है। इतना ही नहीं, इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने पांच विकेट भी अपने नाम किए है, जिसकी मदद से कर्नाटक की टीम ने दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु की टीम को 50 ओवर से एक गेंद पहले 252 रन पर ढेर कर दिया।





