एक बार फिर कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी के छलके आंसू, रोते हुए कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी अपने समर्थकों को संबोधित करते-करते एक बार फिर से रो पड़े. कुमारस्वामी कर्नाटक के मंडया में अपने समर्थकों से बात कर रहे थे. इस दौरान वे रो पड़े. पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने क्या गलती की है जो मंडया के लोगों ने उन्हें हरा दिया.
#WATCH JD(S) leader HD Kumaraswamy breaks down, in Mandya. Says "…I don't need politics, don't want CM post.I just want your love.I don't know why my son lost.I didn't want him to contest from Mandya but my own people from Mandya wanted him but didn't support him which hurt me" pic.twitter.com/reyhIsttPN
— ANI (@ANI) November 27, 2019
कुमारस्वामी ने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा चुनाव लड़े. लेकिन अपने समर्थकों के कहने पर उनका बेटा चुनाव लड़ा और हार गया. एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन जैसे शख्स को राजनीति में नहीं होना चाहिए. कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि राजनीति में किस पर यकीन किया जाए.
प्रेमी युगल की पीएम मोदी से गुहार, लड़की बोली जात पात भूलकर शादी की, कोई गुनाह नहीं
बता दें कि पूर्व सीएम कुमारस्वामी इससे पहले मांड्या में ही एक रैली के दौरान भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में मीडिया में लगातार कहा जाता है कि ये मेरा आखिरी दिन है. इतना ही कहते हुए कुमारस्वामी भावुक हो गए. कुमारस्वामी और उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी हाल ही में मीडिया के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाए थे.





