करीब दो माह से आसमान छू रहीं अरहर की दालों के दाम में आई और कमी

 पिछले करीब दो माह से आसमान छू रहीं अरहर की दालों के दाम में और कमी आई है। पिछले तीन दिन में थोक मंडी की कीमतों में तीन रुपया प्रति किग्रा. की और कमी दर्ज हुई है। करीब 87 रुपया प्रति किग्रा. बिकने वाली अरहर दाल थोक में घटकर अब 84 रुपया रह गई है। अरहर की दाल के तीन ब्रांड पुखराज प्रीमियम, सूरजमुखी और डायमंड तीनों में करीब तीन रुपये प्रति किग्रा. का अंतर आया है।

पांडेयगंज के आढ़ती राजेंद्र अग्रवाल एवं डालीगंज के थोक व्यवसायी भारत भूषण गुप्ता बताते हैं कि सस्ती हुई अरहर दाल, ढाई से तीन रुपये प्रति किग्रा. की कमी सिटी स्टेशन स्थित फुटकर मंडी के व्यापारी संजय सिंघल बताते हैं कि महंगी चल रही दालें सस्ती हैं। फुटकर मंडी में अरहर की दाल करीब 87.00 से 88.00 रुपये प्रति किग्रा. में बिक रही है। सभी वैराइटी में ढाई से तीन रुपया और कम हुआ है।

पांच दिन पहले थोक मंडी में 

दाल : पहले-अब  

पुखराज प्रीमियम अरहर की दाल : 87.00-84.00 रुपया प्रति किग्रा.

सूरजमुखी अरहर दाल :  85.00-82.00 रुपया प्रति किग्रा.

डायमंड अरहर दाल : 64.00-62.00 रुपया प्रति किग्रा.

Back to top button