करवाचौथ पर इन उपहारों के साथ अपनी जीवनसाथी के चेहरे पर लाएं मुस्कान

बदलते वक्त के साथ सिर्फ फैशन और लाइफस्टाइल में ही नहीं ट्रेडिशन में भी कई तरह के बदलाव हुए हैं। पहले जहां करवाचौथ का व्रत पत्नियां ही रखती थीं वहीं अब पति भी इस व्रत को पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए रखते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि करवाचौथ के दिन सिर्फ व्रत रखकर ही आप पार्टनर को खुश कर सकते हैं बल्कि अच्छा सा सरप्राइज प्लान कर या फिर कुछ यूनिक गिफ्ट देकर भी आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। तो आज ऐसे ही कुछ यूनिक गिफ्ट आइटम्स की बात करेंगे जो काफी यूजफुल हैं।करवाचौथ पर इन उपहारों के साथ अपनी जीवनसाथी के चेहरे पर लाएं मुस्कान

करवाचौथ पर वाइफ को देने के लिए गिफ्ट आइटम्स
गिफ्ट वाउचर
अगर आप गिफ्ट को लेकर बहुत ज्यादा कनफ्यूज़ हैं तो गिफ्ट वाउचर बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी वाइफ अपनी जरूरत और पसंद का कोई भी सामान खरीद सकती हैं जिसका अंदाजा लगा पाना शायद आपके लिए बहुत ही मुश्किल है। कपड़ों से लेकर जूलरी, कॉस्मेटिक्स, फुटवेयर्स हर एक चीज़ की शॉपिंग के लिए गिफ्ट वाउचर बेस्ट होते हैं।

ब्यूटी किट
स्किन से लेकर हेयर तक, हर एक की केयर के लिए मार्केट में तमाम तरह के किट मौजूद हैं। जो आप अपनी वाइफ को गिफ्ट कर उन्हें खुश कर सकते हैं। नहाने के लिए बाथ किट, चेहरे के लिए फेशियल किट तो वहीं बालों के लिए एंटी हेयर फॉल किट यूनिक और यूजफुल गिफ्ट्स हैं। जिसे गिफ्ट करके न सिर्फ आप उनको खुश करेंगे बल्कि उनके पार्लर जाने के पैसे भी बचा सकते हैं।

स्टाइलिश क्लच

क्लच की भी जरूरत ऑफिस से लेकर शादी-पार्टी जैसी जगहों पर पड़ती ही है। तो करवाचौथ के मौके पर आप इसे भी गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में हर एक मौके के हिसाब से क्लच की ढ़ेरों वैराइटी मौजूद है जहां से आप अपनी वाइफ के लिए बेस्ट चुन सकते हैं। इसके अलावा कई सारी साइट्स पर भी ये अवेलेबल हैं जहां से आप घर बैठे-बैठ कर सकते हैं ऑर्डर।

टैंपल और स्टेटमेंट जूलरीज़
जूलरी लेडीज के वॉडरोब का बहुत ही जरूरी हिस्सा होते हैं। जिन्हें शादी-ब्याह के अलावा कैजुअली भी कैरी किया जाता है। हैवी गोल्ड या डायमंड की जगह आप उन्हें इस बार स्टेटमेंट या टैंपल जूलरी गिफ्ट करें। स्टेटमेंट जूलरी की खास बात होती है कि इन्हें किसी भी मौके पर कैरी कर ग्रेसफुल लुक पाया जाता है। और टैंपल जूलरी का लुक थोड़ा अलग होता है। वैसे तो ट्रेडिशनल वेयर्स पर इनका लुक ज्यादा अच्छा लगता है लेकिन वेस्टर्न पर भी डिफरेंट लुक के लिए इन्हें आउटफिट्स के साथ टीमअप किया जा सकता है।

ब्यूटी गैजेट्स
जहां पुरुषों को मोबाइल, टैब, हेडफोन और स्पीकर्स जैसे गैजेट्स का शौक होता है वहीं लेडीज़ को ये गिफ्ट पसंद आए या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती। हां लेकिन, आप कुछ दूसरे तरह के गैजेट्स देकर उन्हें जरुर खुश कर सकते हैं। जैसे- मेकअप रिमूवल माइक्रोफाइबर क्लोथ, एंटी रिंकल पिलो, एक्सफोलिएटिंग डिवाइस, एपीलेटर, फुट मसाज़र, हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, रोटेटिंग मेकअप ब्रश, फेशियल मसाज रोलर आदि।

Back to top button