करवा चौथ: अगर कोई है PREGNENT और रखा है व्रत, तो पहले जरूर रखें इन 4 बातों का ध्यान

करवाचौथ का दिन हर महिला के लिए बेहद खास होता है। ये व्रत फिर चाहे किसी सुहागन ने रखा हो या फिर किसी प्रेगनेंट महिलाएं ने, आस्था और प्यार का ये त्योहार हर महिला बड़े चाव से मनाती है। इस करवा चौथ अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना चाहती हैं तो इन खास 4 बातों का ध्यान जरूर रखें। करवा चौथ: अगर कोई है PREGNENT और रखा है व्रत, तो पहले जरूर रखें इन 4 बातों का ध्यान

हालांकि ऐसा किसी शोध में अब तक साबित नहीं हुआ है कि गर्भवस्था के दौरान व्रत रखने से मां या बच्चे को कोई नुकसान पहुंचता है। मगर करवाचौथ के व्रत में महिलाएं पानी की एक बूंद नहीं पीती जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने से बच्चा असहज महसूस कर सकता है।

आईये जानते हैं उन खास सावधानियों के बारे में –

ऐसा भोजन सरगी के दौरान बिल्कुल न लें जो पचने में काफी समय लें। इतना ही नहीं भोजन के बाद एक बड़ा गिलास दूध का अवश्य लें।

शरीर में अगर कमजोरी महसूस हो तो थोड़ी-थोड़ी देर में फल व मान्य खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

ऐसा करने से मां के साथ शिशु को भी ग्लूकोज व आवश्यक तत्वों की कमी नहीं होती।

प्रेगनेंट महिलाएं निर्जला जल का उपवास ना रखें। ऐसी महिलाएं नियमित जल ग्रहण करें।

Back to top button