कब और कैसे पकाई गई थी पूरी दुनिया की सबसे पहली रोटी, जानकर आप हो जायेगें पागल…

दुनिया मे कई सारी ऐसी चीजे हैं, जिसकी शुरूआत को लेकर कई तरह के असमंजस बने हुए हैं। इन्ही में से एक है पहली रोटी कब पकाई गई थी। इसे लेकर अलग अलग इतिहासकारों के भिन्न मत है। लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं को तथ्य मिले है। वह चौंकाने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में खोजकर्ताओं को एक ऐसी जगह मिली है। जिसे लेकर इस बात का दावा किया जा रहा है कि करीब चौदह हजार साल पहले फ्लैटब्रेड मतलब रोटी पकाई गई थी। बताया जा रहा है कि यहां पर पत्थर के चूल्हें बने हुए हैं। खोजकर्ताओं ने एक चूल्हा भी बरामद किया है।

इन अवशेषों को लेकर कहा जा रहा है कि सबसे पहले इंसान ने यहीं पर खाना बनाकर खाया था। यहीं से रोटी पकाने के शुरूआत मानी जाती है। खोजकर्ताओं की एक रिपोर्ट के अनुसार करीब चार हजार साल पहले इंसान ने खेती करना सीख लिया था। लेकिन इससे काफी समय पहले ही भूमध्य तटीय इलाके में लोगों नें रोटी पकाना सीख लिया था।

खोजकर्ताओं का कहना है कि उस समय में पहले जंगली अनाज का इस्तेंमाल किया जाता था। बताया जाता है कि यह रोटी पानी में उगने वाले एक खास तरर के पौधे की बनाई गई थी। जिसे ट्यूबर्स कहा जाता है। इतना ही नहीं खोजकर्ताओं के मुताबिक इस रोटी को नॉटफियन संस्कृति के लोगों ने बनाया होगा।

क्योंकि यह लोग एक जगह पर ही रहकर जीवन व्यतीत करते थे। बता दें कि यह चल्हे का अवशेष ब्लैक डेजर्ट एर्केओलॉजिक साइट पर मिला है। गौरतलब है कि इस खोज से पहले रोटी पकाने के इतिहास को कृषि के समय से जोड़कर देखा जाता था।

Back to top button