कपड़ों को बनाए रखना है नया, अपनाएं ये 6 टिप्स

कपड़े आपके व्यक्तित्व को उभारने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन्हें लंबे समय तक सहेज कर रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. ऊनी कपड़ों को ड्राई क्लीन कराएं, जबकि सफेद कपड़ों को अलग से धोएं.कपड़ों को बनाए रखना है नया, अपनाएं ये 6 टिप्स

डिजाइनर दिव्यम मेहता और डिजाइनर गौरव शाह ने आसानी से कपड़ों की देखभाल करने से संबंधित ये सुझाव दिए हैं :

1. कपड़ों की अलमारी के हर भाग में रूटीन के हिसाब से इस्तेमाल में लाए जाने वाले कपड़े रखें, जैसे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें, स्पोर्ट्सवेयर, शाम को पहने जाने वाले या पर्टी में पहने जाने वाले और रात को पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें.

2. कपड़ों को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से धोएं। ऊनी और सिल्क के कपड़ों को सिर्फ ड्राई क्लीन कराएं और इन्हें उचित तापमान पर प्रेस करें.

लड़ाई करने से बढ़ता है प्यार, आप खुद ही जान लीजिए

3. सूती और लिनेन के कपड़ों को हाथ से धोकर छाया में सुखाना चाहिए. बुने हुए कपड़ों को सपाट सुखाना चाहिए। इन कपड़ों को टांगने से नेकलाइन के पास इनकी शेप बिगड़ सकती है.

4. सफेद कपड़ों को हमेशा अन्य रंग के कपड़ों से अलग धोएं, क्योंकि इन पर दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाने की संभावना रहती हैं.

5. अच्छे फैब्रिक वाले कपड़े खरीदें, जिससे ये ज्यादा दिन तक टिके रहें. फैशन की चमक-दमक में कुछ भी न खरीद लें, क्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं टिकते.

6. चाहे साड़ी हो, लहंगा, दुपट्टा या ब्लाउज, इन कपड़ों को सफेद सूती कवर में सहेज कर रखें.

 
Back to top button