कपड़ो को देगा ठंडक, SONY ने बनाया छोटा सा AC, जानिए क्या है ख़ासियत

गर्मियों में कड़कती धूप में जब भी आप बाहर निकलते होंगे, तो आपको लगता होगा की काश आपके पास छोटा सा AC होता, जिसे आप साथ रख पाते. अगर आपने भी ऐसा सोचा या चाहा है, तो लगता है की आपकी दिल की बात सुन ली गई है. साऊथ चीन मॉर्निंग पोस्ट में डाली गई एक वीडियो के अनुसार, Sony ने एक पहनने वाला AC बनाया है और ऐसी डिवाइस के लिए क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस AC में एक छोटा सा रियर पैनल है जिससे गर्म और ठंडी हवा पास होती है. दावा किया जा रहा है की Reon Pocket के नाम का यह AC मोबाइल फोन के साइज से भी छोटा है. हालांकि, इस डिवाइस को एक स्पेशल अंडरशर्ट के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकता है. इस अंडरशर्ट को डिवाइस के साथ ही बेचा जाएगा. इस AC के तापमान को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकेगा. इतना ही है, इसमें ऐसी तकनीक है, जो सही तापमान अपने-आप ही सेट कर देगा.

हाल ही सामने आए एक वीडियो के अनुसार, इस AC में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी Peltier एलिमेंट पर आधारित है. इसे कार और वाइन कूलर्स में भी प्रयोग किया जाता है. यह एक बैटरी से चलने वाली डिवाइस है, जो 2 घंटे के चार्ज के बाद 90 मिनट तक चल सकती है. अभी तक, क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट ने इसके लिए मात्र 2 दिन में $200,000 रेज कर लिए हैं.

अगर आपके मन में आ रहा है की इसकी कीमत कितनी होगी या यह बहुत महंगा होगा, तो शायद आप हैरान होने वाले हैं. इस वियरेबल AC की कीमत $130 यानि Rs 9200 के करीब होगी।एक बात शायद आपको निराश कर दें की इसे सिर्फ जापान में बेचा जाएगा. ऐसा वीडियो में कहा गया है. इस प्रोडक्ट की खबर आने के बाद यह सोशल मीडिया में सनसनी की तरह पॉपुलर हो गया है.

 

Back to top button