कनाताल के खूबसूरत वादियों में बनाएं अपने छुट्टियों को यादगार, जाना बेहद आसान

कनाताल उतराखंड की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इस जगह की पहचान यहां के खूबसूरत फूल के बगीचे सेब के पेड़ और हसीन वादियों से होती है। यहां आकर आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती या फिर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बितानी हो तो यह जगह बेस्ट है। कानाताल आकर आपको अच्छा अनुभव होगा।कनाताल के खूबसूरत वादियों में बनाएं अपने छुट्टियों को यादगार, जाना बेहद आसान
कनाताल की प्राकृतिक खूबसूरती में घूमने का मजा ही कुछ और है। यहां के खूबसूरत फूल के बगीचे और सुहाना मौसम आपका दिल जीत लेगें। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बेहद शानदार है। अगर आपको एडवेंचर करना ज्यादा पसंद है, तो आप ट्रेकिंग के लिए कोडिया जंगल जा सकते हैं। वहां के खूबसूरत झरने और आस-पास के मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र है। कई बार यहां जंगली जानवर भी दिख जाते हैं।
कनाताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर सुरकुंडा देवी मंदिर स्थित है। कनाताल घूमने आएं लोग एक बार यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं। इसके साथ ही 360 डिग्री का व्यू को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां छुट्टी बिताने के बाद आप खुद को पहले से तरोताजा महसूस करेगें।
कनाताल जाने के लिए आपको आसानी से दिल्ली एनसीआर से बस मिल जाएगी। यहां जाने का किराया करीब 800 से 1200 रुपये खर्च आएगा। वहां रहना और खाना भी सस्ते में हो जाएगा। तो बस सोचना क्या है बैग पैक कीजिए और निकल लीजिए कनाताल पर अपने छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए । 
Back to top button