कई बिमारियों से मिलेगी राहत, पिएं सौंफ की चाय

सौंफ के दाने हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी कई कठिनाई दूर हो सकती है। सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए ये गर्म मौसम खाना अच्छा होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सौंफ से आप क्या क्या कर सकते हैं । आपने कभी सौंफ की चाय के बारे में नहीं सुना होगा लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इसकी चाय आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है।कई बिमारियों से मिलेगी राहत, पिएं सौंफ की चाय

* स्त्रियों के स्वास्थ्य: सौंफ की चाय से बॉडी का इस्ट्रोजन बढ़ता है, जिससे स्त्रियों के हार्मोन में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर हो जाती है। इसी के साथ यह पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से भी राहत दिलाती है।

* पाचन क्रिया: सौंफ की इस चाय को पीने से पेट में गैस नहीं बनती हैं व डायरिया व पेट दर्द जैसी समस्या में भी सरलता से राहत मिल जाता है।

* पेट के कीड़े: सौंफ की चाय का सेवन करके पेट में एसिड लेवल कम हो जाता है, इससे आंतों में होने वाले बैक्टीरिया व कीड़े भी समाप्त हो जाते हैं।

* रक्त को करें साफ: इस चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती हैं। इसी के साथ यह किडनी के काम को तेज करके हमारे खून को साफ करती है।

* गठिया में फायदेमंद: इस चाय का सेवन करके आप सरलता से अपने जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलता है।

* आंखों के लिए: रातभर अच्छा से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए व फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके।

Back to top button