कंडोम खरीदकर थक चुके हैं तो जल्द आ रहा है Male Birth Control Gel, ऐसे करेगा काम…

Birth Control Methods यानी गर्भ निरोधक तरीकों में सबसे ज्यादा कंडोम का यूज होता है. हालांकि पुरुषों के लिए बर्थ कंट्रोल के तरीके लिमिटेड हैं, लेकिन ये खबर पढ़कर उनके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है.
जल्द ही बाजार में बर्थ कंट्रोल जेल आने वाला है. इस जेल का प्रयोग पुरुषों को करना होगा. खास बात ये है कि एक जेल को लगाने मात्र से अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाया जा सकेगा.
इस जेल को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) डेवलेप कर रहा है. इस जेल का ट्रायल शुरू हो रहा है, जिसके बाद इसे बाजार में उतारने की तैयारी है. इसका नाम होगा NES/T.
कहां लगाना होगा जेल, कैसे करेगा काम?
NIH के अनुसार ये जेल स्पर्म का प्रोडक्शन रोक देगा. अभी इसका ट्रायल दुनिया भर के 420 कपल्स पर किया जाएगा. इस जेल (GEL) को 4 से 12 हफ्तों के लिए कंधों पर लगाकर देखा जाएगा, कि पुरुषों के शरीर पर इसका कैसा प्रभाव होता है. इस दौरान पुरुषों का स्पर्म लेवल किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि इस जेल को बनाने में टेस्टोस्टेरॉन और सेजेस्टेरॉन नामक कंपाउंड का प्रयोग किया गया है. सेजेस्टेरॉन, पुरुषों के टेस्टिस में मौजूद टेस्टेस्टेरॉन के नेचुरल प्रोडक्शन को रोक देता है जिससे स्पर्म का उत्पादन बहुत ज्यादा कम या अवास्तविक स्तर पर पहुंच जाता है.
कंडोम से होगा बेहतर?
अक्सर ये कहा जाता रहा है कि कंडोम पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता. इसके फेल होने के चांस बने रहते हैं. ऐसे में ये अनचाहे गर्भ से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान नहीं करता. इसके प्रयोग में भी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं. अगर इस जेल का ट्रायल सफल रहता है तो इससे आसान तरीका मार्केट में मौजूद नहीं होगा.





