ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारत के सामने रखा 273 रनों का लक्ष्य

स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के शानदार शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारत के सामने 273 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड 272 पर रन टांगे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 तो मोहम्मद शमी-रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप यादव के खाते में 1 विकेट आया।
उस्मान ने लगाया करियर का दूसरा शतक 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 100 ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। अपने जोड़ीदार कप्तान आरोन फिंच के साथ ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके पहले कि दोनों खतरनाक होते रविंद्र जडेजा ने 14.3 ओवर में आरोन फिंच (27)  को क्लीन बोल्ड कर दिया।
ऐसा रहा शानदार मुकाबला 
जानकारी के अनुसार इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (100) के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की। इस बीच उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक भी लगाया, लेकिन शतक लगाते ही भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वे अपना कैच विराट कोहली को थमा बैठे। पहला शतक भी ख्वाजा ने भारत के खिलाफ इसी सीरीज में तीसरे वन-डे के दौरान लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगातार झटके लगे। भारत ने नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आउटकर मैच में जबरदस्त वापसी की। मैक्सवेल को भी जडेजा ने ही आउट किया और कैच विराट कोहली ने लपका। 36.2 ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा।

Back to top button