ऐसे बनाये मुगलई चिकन बिरयानी…

दोस्तों हमारे भारत में बिरयानी कई तरह की बनाई जाती हैं. उनमें से एक बहुत फेमस और खास मुगलई चिकन बिरयानी है. ये खाने में बहुत ही मजेदार और टेस्टी लगती है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. तो आइए आज हम आपको मुगलई चिकन बिरयानी बनाना बता रहे हैं. वैसे आमतौर पर लोग इसको हैदराबादी चिकन बिरयानी भी बोलते हैं.ऐसे बनाये मुगलई चिकन बिरयानी...

तैयारी में लगने वाला समय- 15 मिनिट
बनाने में लगने वाला समय- 30 मिनिट
कितने लोगों के लिए- 4-5 लोगों के लिए
चिकन – 1 किलो
बासमती चावल – 500 ग्राम
तेल- 4 टेबल स्पून
लॉन्ग – 4 – 5
छोटी इलायची – 4
काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 / 2 छोटा चम्मच
दालचीनी – 2
तेजपत्ता – 3 – 4
फूलचक्री – 2
प्याज़ – 4 (बारीक कटी हुई )
लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
पुदीना – 1 / २ कप (बारीक कटा हुआ )
हरी मिर्च – 4 ( 2 भाग में कटी हुई )
हरा धनिया – 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ )
नमक – स्वादानुसार

मुगलई चिकन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को पानी से अच्छे से 3 – 4 बार अच्छे से धोलें. और अलग रख लें. अब चावलों को बीनकर 10 मिनिट के लिए पानी में भिगा कर रख दें.

मुगलई चिकन बिरयानी कैसे बनायें यहाँ सीखें
अब एक कढ़ाई लेकर गैस पर गरम करने के लिए रखें. उसमें 4 चम्मच तेल डालकर गरम कर लें. तेल के गरम हो जाने के बाद उसमें जीरा डाल दें जीरा भुन जाने के बाद उसमें लॉन्ग, कली मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, फूलचक्री और छोटी इलायची को छील कर डाल दें.

सारे मसाले के भुन जाने के बाद उसमें कटी हुई प्याज़ को डालकर सुन्हेरा होने तक भून लीजिए. इसके बड़ा इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को डालकर भून लीजिए. अब इसमें कटी हुई पुदीने की पत्तियों को डाल दीजिए और थोड़ी देर चलाकर उसमें चिकन के पीस और नमक डाल दीजिए. और 5 मिनिट तक चला लीजिए. ब्रेड से रसमलाई रेसिपी कैसे बनायें यहाँ सीखें

और फिर ढक दीजिए. अब एक अलग बर्तन को गैस पर रखिए उसमें चावल के लिए उसमें पानी गरम कर लीजिए. अब चिकन में चावलों को डालकर 2 मिनिट के लिए चला लीजिए. और फिर उसमें गरम पानी डालकर चलाकर ढक दें. 5 मिनिट के बाद खोल कर हल्का सा चलाकर उसमें हरी मिर्च और हरे धनिए से गार्निश कर दीजिए और उसे दम पर रख दीजिए. अब आपकी मुगलई चिकन बिरयानी बनकर तैयार है इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सर्व कीजिए और खाइए.

Back to top button