ऐसा देश है जहां पुरुषों की तरह महिलाएं भी करती हैं शेविंग

आपने अक्सर सुना होगा की पुरुष ही शेविंग करते हैं, लेकिन महिलाएं नहीं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि महिलाएं भी मर्दों की तरह शेव करती हैं। जी हां, लेकिन ये सच है। एक ऐसा देश है जहां पर महिलाएं भी पुरुषों की तरह शेविंग करती हैं। जापान में महिलाएं भी अपने फेस की शेविंग करती हैं।ऐसा देश है जहां पुरुषों की तरह महिलाएं भी करती हैं शेविंग

अगर वहां कि महिलाओं की माने तो शेविंग करने से फेसियल के बाद उनकी त्वचा पर दिखने वाले स्कीन हेयर से छुटकारा मिल जाता है। शुरुआत में तो महिलाओं का शेविंग करना कुछ ज्यादा चर्चित नहीं हुआ था, लेकिन जब सैलून्स की संख्या बढ़ने लगी तो महिलाओं ने इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं तो घरों में ही ब्लेड से खुद अपने चेहरे के बालों को साफ कर लेती हैं।

जानकारी के अनुसार इन महिलाओं का मानना है कि इससे उनके स्कीन पर आ रहे अनचाहे बालों से मुक्ति मिल जाती है। जापान में महिलाओं द्वारा शेविंग कराए जाने के ट्रेंड के बाद कई वुमेन्स सैलून भी खुल चुके हैं।

 
Back to top button