एसएफआई ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

सुलतानपुर, 03 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने लखनऊ में हुये बीटीसी अभ्यार्थियों के ऊपर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ में बीटीसी अभ्यार्थियों द्वारा 68500 सहायक शिक्षक भर्ती में कट ऑफ कम करने की मांग को लेकर विधानसभा का कर रहे घेराव में पुलिस द्वारा अभ्यार्थियों पर लाठी चार्ज किया गया। युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार नौकरी मांगने वालों पर लाठियां बरसा रही है। लहूलुहान अभ्यार्थियों को भूसे की तरह गाड़ियों में भरकर ले जाया गया। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।
जो महिलाएं युवको के कन्धे से कन्धा मिलाकर अपने हक और नौकरी के लिए सड़को पर उतर रही है तो उन्हे ंलाठी के जोर पर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। जिसका हमारा संगठन घोर निंदा करता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव राजीव तिवारी, मानवेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, मो. सैफ खान, शिवम पांडेय, विनय गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, अखंडदीप मिश्रा, अनुराग पांडेय, चन्द्रशेखर, प्रशांत द्विवेदी, अभय प्रताप सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आफताब आलम





