भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी करारी हार जीता एशिया कप

नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी-20 में अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में हराकर एशिया कप अपने नाम कर लिया.

अब ईशांत शर्मा ने दिया पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण

टीम इंडिया ने कप्तान मिताली राज की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान को धूल चटाई. भारत ने यह मुकाबला 17 रन से जीता.एशिया कप टी-20

एशिया कप टी-20 भारतीय महिला टीम ने किया अपने नाम

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान मिताली राज की शानदार नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने निर्धारित 122 रन लक्ष्य रखा. हालांकि मिताली के अलावा कोई भी बल्लेबाज बैटिंग में कोई खास कमाल नही दिखा सका लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने मजबूत लक्ष्य खड़ा किया.

सिनेमाघर में राष्ट्रगान न बजने पर गुस्साई हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया

वही दूसरी और लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरविरोधी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक बिस्माह मारूफ ने नाबाद 25 रन बनाए.

Back to top button