एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई कमी

जुबली ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की आयल मार्केटिंग कम्पनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर 61 रुपये 50 पैसे की कमी का एलान किया है। पहली अप्रैल से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटकर अब 744 रुपये हो गई है। सरकार ने नेचुरल गैस के दाम में 26 फीसदी की कमी का एलान किया है।

गैस के दामों में की गई इस कमी के बाद सीएनजी और पाइप के ज़रिये लोगों के घरों तक पहुंचाई जाने वाली गैस पीएनजी के दामों में भी कमी आयेगी।

Back to top button