एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने जल्द से जल्द एम्स को शुरू करने की मांग की

कमेटी ने कहा कि जम्मू के लोग पहले से ही खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते भुगत रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल काफी पहले बना है लेकिन यह सफेद हाथी की तरह है। यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। इस वजह से लोग पंजाब, दिल्ली, मुंबई इलाज के लिए जाते हैं जिससे काफी आर्थिक बोझ पड़ता है। कमेटी ने विजयपुर में एम्स के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
कहा कि इससे जम्मू संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र मजबूत होगा। लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के उपाध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह, जेपीपीएफ के अध्यक्ष पवित्र सिंह, एमएस कटोच आदि ने कहा कि कमेटी के संघर्ष की बदौलत जम्मू संभाग में एम्स स्थापित हो रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट के संघर्ष के लिए सहयोग के लिए संबंधित संगठनों का आभार जताया।





