एफकैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू

भारतीय वायु सेना की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 (AFCAT 2 2026) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो युवा भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। एफकैट-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस परीक्षा के लिए युवा 20 मई से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं आवेदन
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
प्लाइंग ब्रांच के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
एफकैट परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं। उन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।

कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई
एफकैट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फीस का भुगतान करना होगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Back to top button