लुधियाना.बैंकों के एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी एसआईएस के दो वर्कर किशोर नगर का वरुण और शिमलापुरी का हरप्रीत ने वीरवार को चौंकाने वाली वारदात कर डाली। दोनों एटीएम में जमा करने वाला कैश ही लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके पास 15 एटीएम में डालने के लिए एक करोड़ रुपए से ज्यादा कैश था। हालांकि थाना जमालपुर पुलिस का कहना है कि अभी पूरी अमाउंट का पता नहीं चला है, फिलहाल उनके इलाके के एटीएम में डलने वाले 15 लाख कैश के बारे में ही शिकायत मिली है। बाकी सभी बैंकों से कैश की लिस्ट आने के बाद ही सही रकम का पता चल सकेगा।
पुलिस ने कंपनी से संबंधित एटीम बंद करवाने शुरू कर दिए हैं क्योंकि आंशका जताई रही है कि कि दोनों आरोपियों के पास बाकी एटीएम के पिन नंबर भी है, इस कारण वह कहीं और भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आरोपी जिस एजेंसी के वर्कर हैं, उसका ऑफिस फिरोजपुर रोड पर होने के कारण मामला एसीपी वेस्ट को भेज दिया गया है।
इस वारदात का पता उस समय चला, जब जमालपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रुपए होने की शिकायत लोगों ने बैंक की ब्रांच में की। इसके बाद बैंक की ओर से थाना जमालपुर में शिकायत दी गई। जमालपुर पुलिस इसमें मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन देर रात मामला थाना सराभा नगर में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एजेंसी का दफ्तर वहां है, इस कारण मामला वहीं का बनता है।
वीरवार दोपहर बाद दोनों वर्कर अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम में कैश डालने के लिए निकले थे, लेकिन कैश लेकर फरार हो गए। बाद दोपहर जमालपुर ब्रांच में लोगों ने एटीएम में कैश होने की शिकायत की, जबकि इस ब्रांच के एटीएम में डालने के लिए मेन बैंक से आज ही 15 लाख रुपए भेजे गए थे। मामले का पता चलते ही पुलिस के बड़े अफसर भी थाना जमालपुर पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने कंपनी से संबंधित सभी एटीएम बंद करवा दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरवालों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है।
आरोपियों के पास हो सकते हैं एक करोड़ रुपए
लुधियाना| फोकलपॉइंट, फेस-5 में एक स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री के इंजीनियर देवराज को एक कार और बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर अगवा कर लिया। उन्होंने देवराज के मालिक से एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती मिलते देख देवराज के एटीएम से 47 हजार रुपए निकलवा लिए। इसके बाद देवराज को रास्ते में वीर पैलेस के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए। देवराज मोटरसाइकिलों के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली मेहता इंजीनियरिंग फैक्ट्री में इंजीनियर है। वीरवार रात वह वर्करों से ओवरटाइम लगवा रहे थे। वह करीब 10 बजे फैक्ट्री के बाहर आए तो वहां पहले से खड़े चार बदमाश उनके सिर पर पिस्तौल रखकर अपने साथ ले गए।
अभी 15 लाख कैश आरोपियों द्वारा ले जाने की ही शिकायत मिली है। इतना पता चला है कि दोनों आरोपियों के पास कई एटीएम में डालने के लिए काफी कैश था। बैंकों से डिटेल मिलने पर ही पूरी रकम का पता चलेगा। जहां एजेंसी का दफ्तर है, वहां से संबंधित एसीपी वेस्ट को मामला भेज दिया गया है।-जसदेवसिंह