एग बिरयानी रेसिपी बनाना सीखें

बिरयानी एक ऐसी रेसिपी है जो पूरे संसार में बहुत ज्यादा खाई और पसन्द की जाती है. बिरयानी कई तरह से बनाई जाती है. वेज भी और नॉनवेज भी. बैसे बिरयानी एक नॉनवेज रेसिपी है. खासतौर पर एग बिरयानी, मटन बिरयानी, चिकन बिरयानी, खाना पसन्द करते हैं. आज हम आपको एग बिरयानी बनाना बता रहे हैं. यह बिरयानी एकदम रेस्टॉरेंट जैसी ही स्वादिस्ट बिरयानी आप अपने घर में आसानी से बना सकती हैं. तो आइए आज बनाते हैं. स्वादिस्ट एग बिरयानी रेसिपी.एग बिरयानी रेसिपी बनाना सीखें

बासमती चावल – 200 ग्राम
अंडे – 3 उबले हुए
रंग – चुटकी भर
दही – 100 ग्राम
धनिया बीज पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
चिकन मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
अजीनोमोटो -1/4 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1
दूध – 100 मिलीलीटर
प्याज – 50 ग्राम बारीक कटी हुई
पुदीने के पत्ते 10-12
सौंफ़ – 1/4 छोटा चम्मच
लौंग – 2
दालचीनी – 1 टुकड़ा
शाह ज़ीरा – चुटकीभर
इलायची – 2
लहसुन और अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
शुद्ध घी – 2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया के पत्ते – आवश्यकतानुसार

एग बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गैस पर पानी उबलने के लिए रख दीजिए. अब उसमें ¼ छोटा चम्मच सौंफ़, 2-3 लौंग, दालचीनी का एक टुकड़ा, चुटकीभर शाही जीरा, 2 इलायची, ¼ छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा हरा धनिया और 4-5 पत्ते पुदीने के पत्ते डाल दीजिए.

जब यह उबलने लगे तो सारे सूखे गर्म मसाले निकाल लीजिए और उसमें चावल और थोड़ा नमक डालकर चावल को 80% पकने तक उबाल लीजिए. जब तक चावल उबाल रहें हों तब तक मसालों का मिश्रण तैयार कर लीजिए. इसके लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई में प्याज़ डालकर गोल्डन होने तक अच्छे से तल लीजिए.

फिर धनिया बीज पाउडर, ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, ¼ चिकन मसाला, नमक स्वाद अनुसार, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, ¼ छोटा चम्मच अजीनोमोटो, 1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. और सभी सामग्री को थोड़ी देर के लिए अच्छे से भून लीजिए.

अब उसमें दही, नींबू का रस, 2-3 पुदीने के पत्ते, 1-2 हरा धनिया के पत्ते डालकर अच्छी तरह से सभी सामग्री को मिलाइए. और कुछ मिनटों के लिए पकने दीजिए. फिर उसमें उबले हुए अंडे डाल दीजिए. अब चावल 80% तक पक चुका हो तो उसमें से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए किसी छलनी में चावल को डालकर पानी निथार लीजिए.

और चावल को मसाले के मिश्रण पे डाल दीजिए और चावल को एक सम्मान रूप से फैला दीजिए. ताकि यह अच्छी तरह से पक सके. अब चावल के ऊपर दूध, 2 छोटे चम्मच घी और थोड़ा सा रंग डालिए और 5 मिनट तक पकाइए. अब आपकी बिरयानी तैयार है.

बिरयानी में से थोड़े रंगीन चावल निकाल निकालकर सजाने के लिए रख लीजिए. अब बिरयानी को अच्छी तरह से मिलाइए. ताकि सारे मसाले आपस में मिल जाइए. और पुदीने की पत्ती, हरे धनिया की पत्ती और रंगीन चावल से बिरयानी को सजाइए और गरमा – गरम सर्व कीजिए.

तैयारी में समय – 20 मिनिट
पकने में समय – 30 मिनिट

Back to top button