एक बार फिर युवराज सिंह ने मचाया तहलका, लगातार लगाए इतने छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक स्टार युवराज सिंह ने हाल में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। युवराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम से खेलते हुए 121 गेंदों में 6 चौके और पांच छक्के जमाए हैं। अपनी 96 रनों की पारी खेलते हुए युवराज सिंह मात्र 4 रनों से शतक से रह गए। लेकिन उनके इस तरह के खेलने से पंजाब की टीम के हौंसले बुलंद हो गए हैं। 
युवराज सिंह ने फिर रचा इतिहास:
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए जहां एक अलग ही खुशी है वहीं टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए भी युवराज काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं युवराज सिंह के काफी समय तक आउटआॅफ फॉर्म में चलने से टीम इंडिया में उनकी कमी दिखने लगी है। हालांकि युवराज ने अभी तक बहुत से कारनामों को अपने नाम किया है। क्रिकेट में लगातार छ: छकके जमाने का रिकॉर्ड भी युवी के नाम ही दर्ज है। 

INDvsWI: अगर इंदौर में नहीं हुआ तो इस मैदान पर होगा 24 अक्टूबर का मैच

लगाए पांच छक्के:
विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे लगता है कि अब वे अपने फॉर्म में लौट आए हैं। वहीं युवी ने इस ट्रॉफी में अब तक 5 मैचों में 217 रन बनाए हैं। भारतीय स्टार खिलाड़ी माने जाने वाले युवराज के लिए शायद अब टीम इंडिया की राहें खुलती हुई नजर आ रही हैं। यदि ऐसा ही प्रदर्शन वे करते रहे तो जल्द ही उनकी टीम में जगह पक्की हो सकती है। 
Back to top button