एक बार फिर ऋषभ पंत तीसरे टी-20 में हुए गोल्डन डक, फैन्स बोले- धोनी को वापस लाओ

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बतौर बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे. ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में पंत 16 गेंदों में 20 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. दूसरा टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था. वहीं, तीसरे टी-20 मैच में पंत ने एक बार फिर निराश किया और गोल्डन डक हुए. पंत के इस निराशाजनक और लापरवाही भरे परफॉर्मेंस के बाद फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे हैं.
पहले मैच में ऋषभ पंत ने एक फुलटॉस गेंद को पॉइंट और कवर्स के ऊपर से स्कूप करने की कोशिश की. इस गलत को शॉट खेलते हुए पंत आउट हो गए. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. अब तीसरे टी-20 मैच में ऋषभ पंत एंड्रयू टाई की गेंद को खेलने में गोल्डन डक हुए. पहले मैच में आउट होने के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी ऋषभ पंत को अपने शॉट सलेक्शन को लेकर समझदारी बरतने की सलाह दे डाली थी.
वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऋषभ पंत को सलाह दी थी कि वह एबी डिविलियर्स की तरह खेलने की कोशिश नहीं करें तो बेहतर होगा. यहां तक कि फैन्स ने विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से भी अपील की थी कि वह पंत को डिविलियर्स के वीडियो देखने से रोकें. अब तीसरे टी-20 मैच में इस तरह आउट होने पर फैन्स को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ रही है. फैन्स बीसीसीआई से मांग कर रहे हैं कि धोनी को वापस लाया जाए.
फैन्स ने ऋषभ पंत को ड्रॉप करने की सलाह दी है. इसके साथ ही कहा कि दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन और अंबाती रायडू को टीम में शामिल करना चाहिए.
एक यूजर ने लिखा है कि यह पंत का बेहद लापरवाही भरा परफॉर्मेंस रहा है.
एक यूजर ने लिखा है कि अब तो आप समझ गए होंगे कि हमें धोनी की जरुरत क्यों है.
एक यूजर ने लिखा है कि ऋषभ पंत को याद रखना चाहिए कि वह महेंद्र सिंह धोनी के रिप्लेसमेंट हैं.
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के साथ-साथ केएल राहुल को भी ट्रोल किया जा रहा है.





