एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर छिड़ी पीएम मोदी के इस चैलेंज को पूरा करने की जंग

बीजेपी नेता पीएम मोदी के लिए अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी अपनी बातों से कभी अपने काम से वह पीएम की प्रशंसा करते ही रहते हैं। इस बार वह अपने कपड़ों के जरिए पीएम मोदी के प्रति प्यार दिखा रहे हैं। यह प्यार तब उभर कर सामने आया जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को संसद में ‘नमो अगेन’ लिखी हुडी पहनकर पहुंच गए। यह और सुर्खियों में तब आ गया जब खुद पीएम मोदी ने इसकी तारीफ में ट्वीट कर दिया।एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर छिड़ी पीएम मोदी के इस चैलेंज को पूरा करने की जंगपीएम मोदी के ट्वीट करते ही यह वायरल जैसा हो गया। एक के बाद एक पीएम मोदी के ट्वीट को तीन हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। दरअसल पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था, तुम अच्छे दिख रहे हो(लुकिंग गुड)।

सिर्फ अनुराग ठाकुर ही नहीं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंदर गहलोत ने भी इसके बाद अपनी नमो अगेन हुडी वाली तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘मैंने इसे पहना, आपने इसे पहना की नहीं? आपको भी इसे इस प्रण के साथ पहनना चाहिए कि- नमो अगेन! चलिए हम प्रण लें कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस लाएंगे। जय हिंद!’ गहलोत ने इसके साथ ही एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह तोमर, राधा मोहन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल को भी अपने पोस्ट में टैग किया।

अपने पहले ट्वीट के बाद अनुराग ठाकुर ने एक और ट्वीट किया और लिखा, मैंने अपनी पहनी है, आपकी हुडी कहां है? इस बार उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर किरण रिजिजू तक को टैग किया। इसके बाद उनके कई समर्थकों ने इस ट्वीट पर अपनी हुडी वाली नमो अगेन वाली तस्वीरें डालकर ट्वीट किया।

इन ट्वीट्स के बाद नमो मर्केंडाइज भी इस चैलेंज में कूद पड़ा और लोगों से अपने हुडी ऑर्डर करने की बात कहते हुए ट्वीट किया।

Back to top button