एक ऐसी जगह जहाँ की जाती है साँपों को खेती, तरीका जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

खेती करने के बारे में आपनसे सुना ही होगा. यानि कई चीज़ों की खेती होती हैं जो किसान करते हैं. लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई सांप की खेती भी करता हो. नहीं सुना होगा, आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. खेतो में अनाज, दाले, सब्जियां आदि पैदा की जातिओ है. लोग अंडो के लिए मुर्गियां भी पालते है. लेकिन एक देश ऐसा है जो सांप को पालता है, या ये कहें कि उनकी खेती करता है.

दरअसल, पड़ोसी देश चीन में लोग जहरीले सांपों की खेती करते हैं और वो भी लाखों की संख्या में. चीन के एक गांव में हर साल 30 लाख जहरीले सांप पैदा किए जाते हैं. चीन के ‘जिसिकियाओ’ गांव में बाकायदा स्नैक फार्मिंग की जाती है. इस गांव की कुल आबादी एक हजार के आसपास है. यहां पर सांप को खाया जाता है और ये चीन की मुख्य डिश में से एक है. गांव का औसतन हर शख्स पूरे साल में लगभग 30 हजार सांप पैदा करता है. यहां पाले जाने वाले सांपों में विशाल अजगर, खतरनाक कोबरा और जहरीले वाइपर सहित कई जानलेवा सांप शामिल हैं. ये सुनकर तो आपने भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे.

यहां एक नींबू की कीमत है हजारों में, असली दाम जानकर रह जाएंगे हैरान

आपको बता दें, चीन के लोग सिर्फ एक ही सांप से डरते हैं. स्थानीय लोगों को जिस सांप से सबसे ज़्यादा डर लगता है वो है फाइव स्टेप स्नेक. इसका नाम फाइव स्टेप रखे जाने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है. आम लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है. यानि आप सोच सकते हैं कि ये सांप कितना खतरनाक होता होगा. यहां सांपों की खेती उनके मांस और शरीर के अन्य अंगों के लिए की जाती है. सांप का मीट चीन में शौक से खाया जाता है. साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं के निर्माण में भी होता है. 

Back to top button