एक अकेली प्लैंक एक्सरसाइज आपके मोटापे को दूर भगाएगी…

वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता है और वह खुद के शरीर को स्वस्थ रखने में ध्यान नहीं दे पाता हैं। इसके चलते कई बीमारियां व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती हैं। इन्हीं बिमारियों में से एक हैं मोटापा जो आज के समय में कई लोगों के लिए बड़ी समस्या बन रहा हैं। ऐसे में समय ना मिल पाने की वजह से व्यक्ति शारीरिक श्रम नहीं कर पाता हैं और मोटापा ज्यों का त्यों बना रहता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी एक्सरसाइज की जानकारी लेकर आए हैं जिसे रोज कुछ मिनट करने मात्र से ही मोटापा कम होने के साथ ही कई और फायदे भी मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं प्लैंक एक्सरसाइज की।

प्लैंक एक्सरसाइज करने की विधि
– प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं।
– इसके बाद अपनी कोहनी को मोड़ें और बाजुओं के बल शरीर का भार डालते हुए शरीर को सीधा रखे।
– ध्यान रखे पेट की मांसपेशियों को ढीला न छोड़ें।
– साथ ही जमीन की ओर देखें।
– जितना हो सके उतना खुद को इस अवस्था में रखें और इस दौरान धीरे-धीरे सांस लेते रहें और छोड़ते रहें।
प्लैंक एक्सरसाइज करने के फायदे
– यह एक्सरसाइज मांसपेशियो और हड्डियां को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
– कमर की चोट का जोखिम कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता।
– नियमित प्लैंक एक्सरसाइज करने से मूड अच्छा बना रहता है।
– यह प्लैंक एक्सरसाइज शरीर में लचीलापन भी बढाता है।





