ऋषभ पंत लेकर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया को दिया ये बड़ा सुझाव, कहा- एक बार ट्राई तो करें…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ‘क्रिकेट पंडित’ के रूप में अपनी ‘विचित्र भविष्यवाणियों’ के लिए प्रसिद्ध हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले वह भारतीय टीम के लिए एक दिलचस्प सुझाव लेकर आए हैं.

वॉर्न का कहना है कि विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत से पारी की शुरुआत करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को एक-दो मैचों में इस नई भूमिका में परखना चाहिए कि वह कैसा खेलते हैं. वर्ल्ड कप से पहले उन्हें प्रयोग के तौर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आजमाया जा सकता है.

49 साल के वॉर्न ने शिखर धवन के बारे में कहा कि उन्हें कहीं और उतारा जा सकता है. भारत के पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो विभिन्न भूमिकाओं में खुद को उपयोगी साबित कर सकते हैं.

…तो इसलिए टी-20 सीरीज में कंगारुओं के खिलाफ नहीं खेलेंगे नंबर-1 बल्लेबाज रोहित

विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी अब भी सीमित ओवरों के प्रारूप में पहली पसंद हैं. वॉर्न का मानना है कि धोनी और पंत दोनों एक साथ टीम इंडिया में खेल सकते हैं. पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है.

वॉर्न ने माना कि रोहित शर्मा ओर शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने कई शानदार प्रदर्शन किए हैं. लेकिन वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत को ओपनर के तौर उतारकर भारतीय टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को चौंका सकती है.

वॉर्न का यह सुझाव शिखर धवन के लिए झटका हो सकता है, जो पिछले दो प्रमुख 50 ओवरों के टूर्नामेंट (चैंपियंस ट्रॉफी-2017 और पिछले साल एशिया कप) के दौरान शानदार लय में रहे.

Back to top button