ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा- सोनिया जी के आदेश का पालन पहला काम….

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने मध्यप्रदेश मंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर कहा कि सभी कांग्रेस सदस्यों को सोनिया गांधी के निर्देश का पालन करना चाहिए। वे यहां मावे की अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह मंदी के दौर में महिलाओं का प्रदेश को आगे लाने का प्रयास है। इसमें सरकार भी उनका पूरी तरह से सहयोग करेगी। छोटे और लघु उद्योगों को सरकार मदद देने नई योजना भी लाएगी। एमएसएमई के लिए बिजली बिलों में छूट और अन्य सहायत भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह भी शामिल हुए। सम्मेलन में 20 देशों की महिला उद्यमी हिस्सा लेने पहुंची हैं।

Back to top button