उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व राजद सांसद के भतीजे की गोली मारकर हत्या

तिहाड़ जेल में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्याकांड को शुक्रवार की देर रात अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि युसूफ को शहर के दक्षिण टोला मोहल्ले में गोली मारी गई है. मुतक युसूफ प्रतापपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे शहर में खौफ का माहौल व्याप्त है.उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व राजद सांसद के भतीजे की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखकर पुलिस ने घटनास्थल के आस पास भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है.

आपको बता दें कि चर्चित तेजाब कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिसंबर 2015 में स्पेशल कोर्ट ने शहाबुद्दीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे उच्च न्यायलय और शीर्ष अदालत ने भी बरकरार रखा था. बता दें कि शहाबुद्दीन के खिलाफ 45 से अधिक मामले दर्ज हैं, उनमें से 9 हत्या के हैं.

Back to top button