उमरिया जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कोटरी गांव में एक मकान गिरने से एक महिला की हुई मौत

जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कोटरी गांव में एक मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसमें तीन बकरियां भी मारी गई हैं। जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के दौरान बीती रात यह हादसा हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को मकान के मलबे के नीचे से निकाला गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि यहां तेज बारिश हो रही थी, कच्चा मकान गिर गया और उसमें मौजूद महिला की मलबे में दब गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी देर के बाद महिला को निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।





