उत्तरी कश्मीर में LOC के पास कुपवाड़ा में एक दर्जी की दुकान के भीतर संदिग्ध धमाके में एक व्यक्ति की मौत

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पास कुपवाड़ा में एक दर्जी की दुकान के भीतर संदिग्ध धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9.10 बजे की है। दर्जी की दुकान के भीतर एक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसमें अब्दुल हमीद बजाद निवासी केरन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। जिस दुकान में धमाका हुआ वह परवेज ख्वाजा पुत्र जिलानी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button