ईयरफोन लगा दौड़ा रहा था बाइक, तेजरफ्तार कार की टक्कर से हुई भाई-बहन की मौत

लखनऊ। लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोमवार दोपहर तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई और युवक की सगी बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। तीनों लोग मकरसंक्रांति पर रिश्तेदार के यहां खिचड़ी भोज में जा रहे थे। ईयरफोन लगाकर बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा रहे युवक ने दो बहनों को भी साथ में बैठा रखा था।
ये भी पढ़े :-गरीब बिटिया की शादी मे एलजेए ने दी फ्रीज, इसके पहले दे चुके व्हील चेयर
इस बीच तेजरफ्तार से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशु व उसकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार का अगला दाहिना हिस्सा टूट गया। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े। इस बीच कार छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल तीनों लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां अंशु व शालिनी की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही दुर्जनपुर निवासी शालिनी के पिता रामखिलावन और अंशु व सरिता के पिता रामपाल रिश्तेदारों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। रामखिलावन ने बताया कि उनके साले रामपाल का बेटा अंशु व बेटी सरिता मकरसंक्रांति पर आए थे।
ये भी पढ़े :-मायावती के जन्मदिन पर खुलेआम हुई हर्ष फायरिंग, बांटी जा रही मिठाइयां
पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के कुर्सी थाने के गांव तकिया निवासी अंशु (26) अपनी बहन सरिता (23) और बीकेटी के गांव दुर्जनपुर निवासी फुफेरी बहन शालिनी (25) को लेकर मड़ियांव इलाके के गांव भुड़पुरवा में रिश्तेदार सुमन के घर खिचड़ी भोज पर जा रहा था। भिठौली तिराहा से आईआईएम रोड पर मुड़ने के बजाय आगे निकल जाने की वजह से एक निजी अस्पताल के पास बने कट से बाइक वापस मोड़ी। इस बीच तेजरफ्तार से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी थीं। अंशु ने ईयरफोन लगा रखा था और बगैर हेलमेट हाईवे पर बाइक चला रहा था। वहीं, कार की भी रफ्तार तेज थी। इसके चलते बाइक को सीतापुर रोड पर यू-टर्न लेते देखने के बाद भी चालक कार नहीं रोक सका।





