इस शख्स ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड 52 घंटे में बनाए एक हजार पकवान

नागपुर.शहर के शेफ विष्णु मनोहर ने ‘लांगेस्ट कुकिंग’ मैराथन का 57 घंटे लगातार कुकिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए 23 अप्रैल शाम 5 बजकर 30 मिनट पर 57 घंटे पूरे किए। कुकिंग के दौरान ब्रेक लेने से 52 घंटे का समय बढ़कर 57 घंटे हो गया। इससे 23 अप्रैल की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर करीब 1000 से कुछ कम रेसिपी बनाई। 12 कैमरे और सैकड़ों लोग बने गवाह…
इस शख्स ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड 52 घंटे में बनाए एक हजार पकवान
– दरअसल, शेफ विष्णु मनोहर नॉनस्टॉप कुकिंग कर 22 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे 40 घंटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यह रिकॉर्ड 40 घंटे का अमेरिका के बैंजामिन जे पेरी ऑफ ग्रीनिवले के नाम दर्ज था।
– अब विष्णु मनोहर ने नॉनस्टॉप 52 घंटे तक कुकिंग कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है।
– ‘लांगेस्ट कुकिंग मैराथन’ का आयोजन 21 अप्रैल सुबह 8 बजे से इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग सभागृह, हड़स स्कूल नार्थ अंबाझरी मार्ग पर किया जा रहा था।
– सैकड़ों लोगों की मौजूदगी और 12 कैमरों के सामने रिकॉर्ड बनाया गया। सुबह से लेकर रात तक लोग विष्णु का हौसला बढ़ाते रहे।
 
वीडियो रिकॉड्स भी भेजे गिनीज टीम को
– गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के नियमों के मुताबिक, एक घंटे के बाद पांच मिनट का रेस्ट लिया जा सकता है। इसलिए विष्णु ने हर 8 घंटे के बाद चालीस मिनट का ब्रेक लिया।
– इस दौरान हेल्थ से जुड़ी टीम योग क्रियाओं की मदद से विष्णु मनोहर को टेंशन फ्री, ब्लड प्रेशर किया जाता रहा।

– गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एप्लाई करने के बाद विष्णु को रजिस्ट्रेशन नंबर मिल चुका है।

– अब वे डिजीटल वीडियोग्राफी के रिकॉर्ड्स गिनीज बुक के ऑफिस भेजेंगे, जहां जांच के बाद तकरीबन 3 माह में उनका रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
– इससे पहले विष्णु देश में सबसे बड़ा पराठा बनाने का दावा कर चुके हैं।
Back to top button