इस महीने से लागू हो रहे हैं ये नए नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ कई ऐसे नियम लागू हो रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें कर्ज से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक के नियम शामिल हैं। आइये जानते हैं कि इस महीने से कौन से नए नियम लागू हो रहे हैं-
देना पड़ेगा पहले से ज्यादा ब्याज
10 अक्टूबर तक ले सकेंगे इलेक्ट्रोरल बॉन्ड
महंगी हो जाएगी ऑनलाइन शॉपिंग
कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों पर लगेगा जुर्माना
महंगा हुआ कर्ज
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई और पंजाब नेशनल (पीएनबी) ने कर्ज दरें बढ़ा दी हैं। बढ़ी हुईं दरें 1 अक्टूबर से लागू हो रही हैं। एसबीआई ने हर टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसद इजाफा किया है। वहीं पीएनबी ने एक महीने और 3 साल की अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसद और ओवरनाइट कर्ज के दर के लिए 0.2 फीसद की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई ने एक साल वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.10 फीसद बढ़ाई हैं।





