इस मंत्री ने मतदाताओं को लुभाने किया सबसे अनोखा काम, जो भी सुनेगा वो हंस-हंस के हो जायेगा पागल…

मतदाताओं को लुभाने के लिए कर्नाटक के आवास मंत्री नागराज ने होसकोटे में हिंदी फिल्म ‘नागिन’ की लोकप्रिय धुन पर नृत्य किया और उनके नृत्य का यह वीडियो वायरल हो गया है.
नागराज अपने समर्थकों के साथ होसकोटे के काटीगेनहल्ली गांव में मंगलवार की शाम को गए हुए थे जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांगे जो चिकबल्लापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मंत्री के काफिले के साथ चल रहे संगीत बैंड ने लोकप्रिय ‘नागिन’ धुन बजानी शुरू कर दी.
बीजेपी के घोषणा पत्र पर शिवसेना ने दिए 100 में से 200 अंक, बताई ये बड़ी वजह…

धुन बजी तो खुद को रोक नहीं पाए नागराज
1954 की एक फिल्म के एक गाने ‘मन डोले मेरा तन डोले’ की यह धुन थी और इससे प्रभावित होकर नागराज भी वहां सर्पाकार डांस करने लगे. जल्द ही उनके समर्थक भी उनके साथ डांस करने लगे और उन लोगों ने करीब दस मिनट तक डांस किया. डांस का वीडियो वायरल हो गया है.
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है. वह धार्मिक कार्यक्रम होसकोटे के दौरान भी नृत्य कर चुके हैं.





