इस देश की सरकार का बड़ा फैसला, लोगों के अकाउंट में भेजे जा रहे हैं 91 हजार रुपये…

कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहे अमेरिका में सरकार ने मदद के लिए लोगों के अकाउंट में 91-91 हजार रुपये (1200 डॉलर) ट्रांसफर करने का फैसला किया है. अमेरिका के करोड़ों लोगों को ये पैसे बुधवार से मिलने लगेंगे. इस मदद को यूनिवर्सल इनकम पेमेंट कहा जा रहा है.


27 मार्च को ट्रंप ने 2.2 ट्रिलयन डॉलर के कोरोना वायरस प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया था. वहीं, जिन लोगों को तकनीकी कारणों से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे उन्हें सरकार डाक से चेक भेजेगी. सरकार एक नई वेबसाइट भी बना सकती है जहां लोग अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स दे सकेंगे.

भारत का यह गांव बना कोरोना संक्रमण का केंद्र, सिर्फ एक ही गाँव में मिले इतने….मरीज
अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या एक करोड़ 68 लाख हो चुकी है. कोरोना वायरस का इकोनॉमी पर बुरा असर जारी है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में और भी लोगों की नौकरी जा सकती है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते महीने CARES Act लागू किया था. इसके तहत जो अमेरिकी शख्स साल में करीब 57 लाख रुपये से कम कमाते हैं, उन्हें  91,411 रुपये दिए जाएंगे.

57 लाख से अधिक और 75.4 लाख से कम सालाना कमाने वाले लोगों को भी कुछ कम रकम सहायता राशि के तौर पर मिलेगी. 75.4 लाख से अधिक कमाई वाले व्यक्ति को पैसा नहीं मिलेगा. नागरिकों के साथ-साथ अमेरिका में रह रहे स्थाई निवासियों को भी ये मदद दी जाएगी. लेकिन वीजा पर रहने वाले लोगों को मदद नहीं मिलेगी.

की रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्स फाउंडेशन नाम की संस्था का अनुमान है कि अमेरिका में टैक्स भरने वाले 93.6 फीसदी लोगों को 1200 डॉलर या इससे कुछ कम रकम मिलेगी. हालांकि, अमेरिकी सरकार में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का कहना है कि एक बार महज 1200 डॉलर दिया जाना पर्याप्त नहीं होगा.

Back to top button