इस दिशा में डस्टबिन रखने से जीवन में आ सकती है कंगाली

वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशा का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इस सही दिशा में न रखने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में मानसिक तनाव आ सकता है।
इसलिए कहा जाता है कि घर में डस्टबिन रखने से वास्तु से नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की किस डिश में डस्टबिन रखना चाहिए।
किस दिशा में रखें डस्टबिन?
उत्तर-पश्चिम दिशा- घर में डस्टबिन रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इस दिशा को वायु का स्थान माना जाता है, जो घर के कचरे को घर से बाहर करने से मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में डस्टबिन रखने से घर में नकारात्मक का वास नहीं होता है।
दक्षिण-पश्चिम दिशा- इसके अलावा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में डस्टबिन को रखने से जीवन में स्थिरता और मजबूती आती है।
इस दिशा में भूलकर भी न रखें डस्टबिन
उत्तर-पूर्व दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा को देवताओं की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि गलत दिशा में डस्टबिन रखने से परिवार के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है और धन हानि होती है।
दक्षिण-पूर्व दिशा- इस दिशा में गैस चूल्हा रखा जाता है। इसलिए दक्षिण-पूर्व डस्टबिन रखने की मनाही है। इस तरह की गलती को करने से बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं।
उत्तर दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी डस्टबिन न रखें। इस दिशा में डस्टबिन रखने से करियर और नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और काम में बाधा आ सकती है। घर में डस्टबिन ढक्कन वाला रखना चाहिए। खुला डस्टबिन रखने से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती है।





