इस दिन से शुरू होगी अक्षय की ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग

जुबिली न्यूज़ डेस्क
कोरोना ने बॉलीवुड में कई फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी थी लेकिन अब दोबारा फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नई फिल्मों के शूटिंग शुरू होने की वजह से अक्षय कुमार सुर्खियों में हैं।जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज़ डेट आ चुकी है तो वहीं अब अक्षय अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय का लुक पहले ही जारी हो चुका है।
अक्षय की फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी संग अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। इसके अलावा यह ऐसी पहली फिल्म होगी जिसकी शूटिंग कोरोना काल में शुरू हो रही है।
इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा है, ‘हम सबसे अच्छा करने के लिए आगे देख रहे हैं! अब काम पर वापस जाने का समय आ गया है! बेलबॉटम की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।’

View this post on Instagram

Looking forward to doing what we do best! Time we get back to work! #Bellbottom to go on floors next month. #VashuBhagnani @_vaanikapoor_ @iamhumaq @larabhupathi @ranjitmtewari @jackkybhagnani @deepshikhadeshmukh @onlyemmay @madhubhojwani @nikkhiladvani @emmayentertainment @pooja_ent
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Jul 5, 2020 at 9:30pm PDT

गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक स्पाई का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी को 70-80 के दशक में सेट किया गया है।यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सेट को सैनिटाइज किया जाएगा और साथ ही सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके लिए रिस्ट वॉच से ऑक्सिजन लेवल को मॉनिटर किया जाएगा तो वहीं एक हेल्थ टीम सेंट्रल डैशबोर्ड के ज़रिए टेंपरेचर और ब्लड प्रेशर को ट्रैक करेगी। सेट पर फ़िल्मी टीम के अलावा एक पूरी मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

Back to top button