इस तरीके से बनाए लजीज गोभी की मसालेदार गुझिया

भारत मसालों का देश है। भारतीय खाने में अलग-अलग मसालों का भरपूर इस्तेमाल भारत के मसालों की इस पहचान को सार्थक भी बनाता है.ऐसा कहा जाता है कि जब वास्कोडिगामा भारत के समुद्री रास्ते की खोज करने आया था तो अपनी समुद्री आवागमन में हुए खर्च से 60 गुना ज्यादा कीमत के मसाले अपने साथ लेकर गया था। और तब से आज तक भारत मसालों के लिए सबसे विश्वसनीय और उत्तम स्थान के रूप में जाना जाता है। समुद्री जहाजों के बेड़े आते रहे और भारत के मसालों की खुशबू दुनिया भर के लज़ीज खाने में पहुँचती और महकती रही. वो मसाले जो देते हैं अद्भुत स्वाद, जायके की खुशबू और खाने का असली मज़ा। आज हम जिस पकवान की बात करने जा रहे हैं उसकी खासियत हैं इसके मसाले। गोभी की मसालेदार गुझिया, जो उत्तर भारत में बड़े चाव से रात के खाने में खायी जाती है। भारतीय रसोइयाँ बड़ी चटपटी होती हैं। उनके खाने में वो चटपटापन ना हो तो खाना अधुरा सा लगता है। तो अगर आप उन लोगों में से हैं जो कभी कभी डॉक्टर के सुझावों को दरकिनार कर चटपटी रसोई का शानदार जायका महसूस करना जानते हैं तो ये पकवान सिर्फ और सिर्फ आपके लिए गढ़ा गया है। बनाइये, खाइए और मसालों के खुशबू और जायके में खो जाइये।

कृतिः गोभी को बारीक काट लें. कढ़ाई में तेल डालें
फिर जीरा और मिर्च का तड़का लगा के सारे मसाले थोडा थोडा डाल कर लाल होने तक भूने
उसमे बारीक कटी गोभी डाले और हल्का पानी का छीटा लगा कर पकने के लिए धीमी
आंच पर छोड़ दें और हाँ नमक स्वादानुसार डालना ना भूलें.
जब तक गोभी पके, आप आटा गूंथ सकते हैं
ये भी पढ़े: अभी अभी: अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही अखिलेश को लगा करारा झटका! दो मुस्लिम एमएलसी ने दिया इस्तीफा! बीजेपी में होंगें शामिल!
गोभी को पकने के बाद ठंडा करें और इसका इस्तेमाल stuffing के रूप में किया जायेगा
अब आटे की लोई बनाकर, छोटा-छोटा बेलें और गोभी की stuffing भरकर गुझिया की तरह बंद कर दें
उसके बाद एक गहरे बर्तन में पानी खौलने के लिए रखें और उसमे गुझिया डाल कर पकाएं
पकने के बाद गुझिया बहार निकाल कर पानी फेंक दें
अब एक कढाई में तेल डालें, लहसुन, प्याज़, अदरक का पेस्ट डालें और भुनें
फिर हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पावडर डाल कर लाल होने तक भून लें। हल्का नमक डालें ये ध्यान में रखने हुए कि नमक अपने गोभी की stuffing बनाते समय भी डाला था. अब गुझिया इसी में डाल के फ्राई करके निकाल लें धनिया की पत्ती डाल कर गर्म-गर्म सर्व करें।
पकाने का समय: 30 मिनट
तैयारी का समय: 20 मिनट
कुल समय: 50 मिनट
पकवान का प्रकार: स्नैक्स
कितने लोगों के लिए: 4





