इस कपल ने दिया बच्ची को जन्म , बदला कानून

एक भारतीय कपल के नाम यूएई (UAE) में दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, आज तक यूएई के जिन कानूनों को बदलने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था, एक भारतीय कपल ने उसे संभव कर दिखाया है. जी हां, हाल ही में UAE सरकार ने अपने सख्त कानून को बदलकर वहां जन्मी 9 महीने की बच्ची को बर्थ सर्टिफेट दे दिया है. इस बच्ची के पिता हिंदू और मां मुस्लिम हैं. पूरे मामले की काफी चर्चा है. सोशल मीडिया में भी इस मामले की काफी चर्चा है. यूएई के कड़े कानूनी नियमों के लिहाज से ये फैसला क्रांति से कुछ कम नहीं है.


खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कपल किरण बाबू और सनम साबू सिद्दीकी ने साल 2016 में केरल में शादी की थी. लेकिन कारोबार के सिलसिले में किरण अपनी पत्नी के साथ UAE के शारजांह में रह रहे थे. साल 2018 में UAE के हॉस्पिटल में इनकी बेटी का जन्म हुआ. लेकिन बेटी के जन्म के बाद बच्ची को बर्थ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया.

किरण बाबू ने आगे बताया, “वो दिन बहुत तनाव से भरे थे. सिर्फ माफी ही एक उम्मीद थी. बच्ची को आव्रजन मंजूरी देने से मना कर दिया गया था, क्योंकि उसके जन्म को साबित करने के लिए कोई डेटा या पंजीकरण नंबर नहीं था.लेकिन इंडियन एंबेसी ने हमारी काफी मदद की.”

UAE ने 2019 को ईयर ऑफ टॉलरेंस के तौर पर घोषित किया है, ताकि UAE सहनशील राष्ट्र के तौर पर दुनियाभर में मिसाल कायम कर सके. इसका उद्देश्य अलग-अलग संस्कृति के लोगों के बीच पनप रहे गैप को खत्म करना है.
किरण बाबू ने बताया, इंडियन एंबेसी के काउंसलर M. Rajamurugan ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनको काफी सपोर्ट किया है.

उन्होंने बताया, न्यायिक विभाग ने मेरे मामले को एक अपवाद बनाया दिया था. लेकिन किरण बाबू ने हार नहीं मानी वो दोबारा कोर्ट गए और इस बार उनके मामले को मंजूरी मिल गई.





