इस एक्सरसाइज से किया जा सकेगा 30 मिनट में 900 कैलोरी बर्न

यदि आप अपने बढ़ रहे वजन से परेशान है और यदि आप ने अपने वजन को घटाने की ठान ही ली है. साथ ही आप यदि आप अपना पसीना बहाने के लिए तैयार है तो आपके लिए एक्सरसाइज का यह तरीका बहुत ही ठीक और मददगार साबित होगा.

इस एक्सरसाइज से किया जा सकेगा 30 मिनट में 900 कैलोरी बर्न

ब्रिटेन के वर्जिन एक्टिव जिम ने ताबाता कसरत का ऐसा सेट तैयार किया है जिसमें 30 मिनट की हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज से 900 कैलोरी बर्न की जा सकती है,इसके लिए आप तीन मिनट के समय अंतराल में महज 10 से 30 सेकंड के ब्रेक लेकर एक के बाद एक हेवी एक्सरसाइज कर सकते हैं.

इसमें एक बार में कुछ मिनटों के छोटे-छोटे सेट्स के तौर पर ट्विस्ट, पुल, लिफ्ट, बेंड, स्क्वैट जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं. आप अपनी जरूरत के अनुसार जिम में तरह-तरह की हेवी एक्सरसाइज का 30 मिनट का सेट बना सकते हैं जिससे एक बार में 900 कैलोरी तक कम हो सकती है.

Back to top button