इन सवालों के जवाब देकर सुशील ने जीता था 5 करोड़, फिर से शुरू हो रहा KBC

पटना. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 9 के साथ एक बार फिर अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर आने वाले हैं। पिछले आठ सीजन में इस शो ने कई लोगों की लाइफ बदल दी। गरीबी में जीने वाले कई लोग चंद मिनटों में लखपति और करोड़पति बन गए। ऐसे ही लोगों में से एक हैं बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी के सुशील कुमार।
करते थे 6 हजार रुपए प्रति माह की नौकरी…
सुशील कुमार ने 2011 में केबीसी के सीजन 5 में पांच करोड़ रुपए जीता था। केबीसी में जाने से पहले एमए तक की पढ़ाई करने वाले सुशील मनरेगा में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करते थे। उन्हें 6 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलती थी। सुशील का घर टूट गया था, जिसके उनका परिवार किराये के मकान में रहता था।
केबीसी में 5 करोड़ रुपए जीतने के बाद मिले पैसे से सुशील ने सबसे पहले अपने टूटे घर को बनाया। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाइयों को बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा दिया और बचे हुए पैसे बैंक में जमा कर दिए। अब सुशील बिजनेस संभालने के साथ स्क्रिप्ट भी लिखते हैं और जब भी समय मिलता है वह बच्चों को पढ़ाते हैं।
ऐसे हुए थे हॉट सीट के लिए क्वालिफाई
केबीसी की हॉट सीट के लिए क्वालिफाई करने के लिए आठ लोगों को चुना गया था। उसने कहा गया था कि सबसे कम से शुरू करते हुए समय की इन अवधियों को बढ़ते क्रम में सजाएं।
A- पौना घंटा
B- सवा घंटा
C- एक घंटा
D- आधा घंटा
B- सवा घंटा
C- एक घंटा
D- आधा घंटा
आठों प्रतिभागी ने इस प्रश्न का सही उत्तर दिया था। उत्तर देने में सुशील कुमार ने सबसे कम समय (4.957 सेकंड लगाया), जिसके चलते उन्हें हॉट सीट के लिए चुना गया।





